फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल का खिताब बांदा हास्टल ने जीता

Fri, 15 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामलाल वर्मा की पुण्य स्मृति में चल रही वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब बांदा हास्टल ने जीता।फाइनल मैच में गोयरा की टीम को हरा।
विज्ञापन


गांव के नवीन सब्जी मंडी स्थल पर चल रहे तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को बांदा हास्टल व गोयरा के बीच फाइनल खेला गया। इसमें बांदा हास्टल ने गोयरा को 25-8, 25-17, 25-19 से पराजित कर शील्ड में कब्जा जमाया। कार्यक्रम की

अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि लखनलाल ने विजेता व उप विजता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। साथ अन्य टीमों को भी सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका शिवप्रसाद प्रजापति, राजेंद्र पांडेय, प्रताप सिंह जहानाबाद ने निभाई। संचालन अमित सचान, मलखान सिंह यादव, आलोक दीक्षित व रोहित सैनी ने किया। इस मौके पर समाजसेवी राजेश सचान, अशोक सचान, रामलखन, अंकित, आशीष सचान, स्वपनिल सचान आदि मौजूद रहे। प्रधान आनंद अशोक ने मुख्य अतिथि को शाल भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें