फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक खराब होने से 16 घंटे जाम से जूझता रहा बांदा मार्ग

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 29- रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक खराब होने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के बांदा मार्ग पर रेलवे गेट संख्या 31 के पास सीमेंट से लदा ट्रक खराब हो जाने से करीब 16 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण यात्री बसों, स्कूली वाहनों, निजी वाहनों और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शनिवार अपराह्न ट्रक हटाए जाने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

बांदा की ओर से सीमेंट लेकर आ रहा ट्रक शुक्रवार रात करीब 12 बजे रेलवे गेट संख्या 31 के समीप अचानक खराब होकर बंद हो गया। ट्रक के बीच सड़क में खड़े हो जाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। रात में शुरू हुए जाम ने सुबह तक विकराल रूप धारण कर गया। इस दौरान रेलवे फाटक के बार-बार बंद और खुलने से स्थिति और भी गंभीर हो गई तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम में यात्री बसों के अलावा स्कूली वाहन, एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहन और निजी वाहन भी घंटों फंसे रहे। शनिवार अपराह्न करीब चार बजे ट्रक को ठीक कर सड़क से हटाया गया जिसके बाद करीब 16 घंटे से लगे जाम से लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें