फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: क्रिटिकल केयर यूनिट बनने के लिए नई तारीख का इंतजार

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 15- इमिलिया सीएचसी में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट। संवाद
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के इमिलिया सीएचसी में 19 करोड़ 28 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बन रहे 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है। दो बार निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद करीब 30 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब एक बार फिर समय सीमा बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन


यूनिट का निर्माण कार्य 28 जून 2024 को शुरू हुआ था। इसकी समय सीमा 31 दिसंबर 2025 रखी गई थी। कार्य पूर्ण न होने पर समय सीमा बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई, लेकिन अतिरिक्त समय बीतने के बावजूद कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल बांदा निर्माण पूर्ण नहीं कर सकी है। शासन स्तर से अब तक करीब 70 प्रतिशत बजट जारी किया जा चुका है, जबकि 16 जून को शेष धनराशि अवमुक्त करने की मांग भी की गई है। क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 जून 2026 को किया। जिम्मेदारों का कहना है कि शासन से शिलान्यास की स्वीकृति इसी तिथि में हुई थी, इसलिए औपचारिकता पूरी की गई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत कई बार जिलाधिकारी और सीडीओ से की गई है। कार्यदायी संस्था के जूनियर इंजीनियर के महीनों तक साइट पर न आने से कार्य प्रभावित हो रहा है।
घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग
निर्माण कार्य में शुरू से ही घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मानक को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अब भी 30 फीसदी से अधिक कार्य शेष है। -जीतेंद्र सिंह, इमिलिया।
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा निर्माण
क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है, जबकि इसको जून 2026 तक पूरा होना था। सबसे मजे की बात तो यह है कि शिलान्यास पहले होना चाहिए और निर्माण कार्य बाद में, लेकिन यहां निर्माण कार्य पहले ही शुरू करा दिया गया। - आशीष शुक्ला, इमिलिया।
जब इस यूनिट का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो वह यहां नहीं थीं। कार्यदायी संस्था को जून 2026 तक इसे पूरा करना था, लेकिन अब इसे पूरा करने के लिए मार्च 2027 तक का समय दिया गया है। अब तक करीब 75 फीसदी बजट मिला है। - डॉ. अलका शुक्ला, सीएमओ

फोटो 25 एचएएमपी 15- इमिलिया सीएचसी में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट। संवाद

फोटो 25 एचएएमपी 15- इमिलिया सीएचसी में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट। संवाद

फोटो 25 एचएएमपी 15- इमिलिया सीएचसी में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें