सरीला (हमीरपुर)। जीआईसी सरीला में शनिवार को पीएम श्री विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बनाए हुए मॉडल पेश किए। ऑटोमेटिक सिग्नल कंट्रोल सिस्टम की खूब सराहना हुई।
कॉलेज के सभागार में आयोजित विज्ञान मेले में छात्र छात्राओं ने विज्ञान एवं गणित से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर पेश किए। गणित विषय से संबंधित वर्ग पहेली, इलेक्ट्रिक कंपास, हाऊ टू यूज सेट स्क्वायर बनाया गया। विज्ञान विषय से संबंधित ऑटोमेटिक सिग्नल कंट्रोल सिस्टम तथा एयर पल्यूशन कंट्रोल सिस्टम की शिक्षकों से लेकर अतिथियों ने की। मुख्य अतिथि अरविंद राजपूत, विशिष्ट अतिथि डॉ यज्ञेश सिंह जिला समन्वयक, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर कृषि हरनाथ सिंह ने विशिष्ट मॉडल बनाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य अभय गुप्ता ने कहा कि यही बच्चे कल का भविष्य है। इसमें से ही कोई जिले का बड़ा नाम करेगा।