फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालकों ने किया चक्का जाम

Tue, 09 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
इंगोहटा छानी मार्ग में पैदल यात्रा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस के उत्पीड़न से आजिज इंगोहटा छानी मार्ग पर चलने वाले आटो चालकों ने मंगलवार को चक्का जाम कर दिया। इससे इस मार्ग से आने जाने वाले यात्रियों को पैदल यात्रा करनी पड़ी। आटो चालक संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो वह हाइवे पर जाम लगाकर विरोध जताएंगे। रेलवे स्टेशन व बसस्टैंड से सवारियां लेकर विदोखरपुरई, विदोखर मेंदनी, मवईजार, बंडा, चंदौलीजार, कलकापुरवा, खडेहीजार, कल्ला धनपुरा होकर छानी बुजुर्ग की सवारियां लेकर जाते हैं।
विज्ञापन



आरोप है कि सभी वैध कागजात होने के बाद भी उन्हें आए दिन परेशान किया जाता है। मासिक वसूली के साथ अन्य बेगार के कार्य लिए जाते हैं। आटो चालक रमेश कुमार, वीरू, कल्लन, ज्ञानू, रमजान खां, सुनील कुमार, महेश कुमार अािद ने बताया कि वह बेरोजगार युवक है। चालकों का कहना है कि पुलिस की वसूली बंद नहीं की गई तो हाइवे जाम कर विरोध करेंगे। उधर थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि आटो चालकों के आंदोलन की कोई जानकारी नहीं है।


अगर उनकी कोई समस्या है तो वह थाने आकर मिल सकते हैं। इंगोहटा चौकी प्रभारी सतीशचंद्र यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा कोई उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने क्यों चालान काटे इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें