इलाहाबाद जोन की अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच हजार मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रतापगढ़ के आशीष दीक्षित ने जहां पहला स्थान पाया वहीं महिला वर्ग में मोनिका सिंह इलाहाबाद ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच हजार मीटर दौड़ में आशीष दीक्षित प्रतापगढ प्रथम, शिवेंद्र सिंह हमीरपुर द्वितीय, ओमकरन यादव तृतीय रहे। महिला वर्ग में मोनिका सिंह इलाहाबाद प्रथम, अंशिका वर्मा प्रतापगढ़ द्वितीय, नीलम यादव बांदा तृतीय रहीं। 10 हजार मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में स्वतेंदु राय प्रतापगढ़ प्रथम, शिवेंद्र सिंह द्वितीय व गौरव शाक्य हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में वंदना बांदा प्रथम, नीलम बांदा द्वितीय व स्वेता यादव हमीरपुर तृतीय रहीं। 400 मी. महिला वर्ग में काजल भारती हमीरपुर प्रथम, पूजा देवी बांदा द्वितीय व पूजा यादव प्रतापगढ़ तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में योगेंद्र सिंह महोबा प्रथम, सोनू यादव बांदा, रणमीत कौशांबी तृतीय रहे।
महिला वर्ग 200 मीटर में ज्योति सिंह हमीरपुर प्रथम, अलका उपाध्याय बांदा द्वितीय व शैल कुमारी प्रतापगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में शीवेंद्र प्रताप सिंह फतेहपुर प्रथम, अभय पांडेय हमीरपुर द्वितीय व नंदन यादव कौशांबी तृतीय रहे। महिला वर्ग भाला फेंक में रश्मि श्रीवास्तव हमीरपुर प्रथम, निराली हमीरपुर द्वितीय व चांदनी इलाहाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग 1500 मीटर में आशीष दीक्षित प्रतापगढ़ प्रथम, रामहेत कौशांबी द्वितीय व शोमनाथ हमीरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रुचि यादव प्रतापगढ़ प्रथम, रचना शर्मा प्रतापगढ़ द्वितीय व अल्पना हमीरपुर तृतीय रही। ऊंची कूद में संध्या राजा हमीरपुर प्रथम, निराली हमीरपुर द्वितीय व राधारानी बांदा तृतीय रही।
हैमर थ्रो में रुकसाना इलाहाबाद प्रथम, सुरभि श्रीवास्तव बांदा द्वितीय व रश्मि श्रीवास्तव हमीरपुर तृतीय रही। 100 मीटर बाधा दौड़ में सहदेव बांदा प्रथम, रणधीर सिंह कौशांबी द्वितीय, कृष्णप्रताप हमीरपुर तृतीय रहे। 100 मीटर बाधा दौड़ महिला वर्ग में अलका उपाध्याय बांदा प्रथम, निराली हमीरपुर द्वितीय व आरती बांदा तृतीय रही।
4’400 रिले रेस पुरुष वर्ग में रवि सिंह आदि प्रतापगढ़ की टीम प्रथम, सोभित पाल आदि हमीरपुर द्वितीय व नंदन यादव आदि कौशांबी की टीम तृतीय रही। महिला वर्ग पूजा आदि प्रतापगढ़ प्रथम, अलका उपाध्याय बांदा आदि द्वितीय व अनामिका आदि हमीरपुर तृतीय रहे। लंबी कूद में जीऊत यादव कौशांबी प्रथम, अवनीश हमीरपुर द्वितीय व सतीश हमीरपुर तृतीय रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में योगेंद्र सिंह महोबा प्रथम, सोनू यादव बांदा द्वितीय व रणवीर सिंह कौशांबी तृतीय रहे। महिला वर्ग में काजल भारती हमीरपुर प्रथम, पूजा देवी बांदा द्वितीय व पूजा यादव प्रतापगढ़ तृतीय रहीं।