फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ठंड बढ़ते ही शुष्क हो रही त्वचा, बच्चे व बुजुर्ग परेशान

Sat, 13 Dec 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बढ़ती ठंड और शुष्क हवाओं ने लोगों की त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। तापमान गिरते ही हाथ-पैर में रूखापन, चेहरे पर सफेद परत, फटी त्वचा, खुजली और लाल दाने की समस्या से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


इन दिनों त्वचा में नमी की कमी के कारण रूखेपन के साथ तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। इनमें बार-बार होने वाले दाने, फफूंद संक्रमण, सोरायसिस या एक्जिमा आदि के लिए विशेषज्ञों के परामर्श की आवश्यकता होती है। जिला अस्पताल आने वाले मरीज ज्योती, लक्ष्मी ने बताया कि पैरों में इतनी खुजली हो रही है कि नींद नहीं आती। वहीं, गिरधारीलाल, बाबूलाल का कहना है कि उनकी त्वचा ठंड के कारण फटने लगी है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल वर्मा ने बताया कि ठंड में अक्सर त्वचा की समस्या आती है। शुक्रवार को ओपीडी में करीब 70 मरीजों का उपचार किया गया है। ज्यादातर खुजली, सोरायसिस, के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे बचने की सलाह भी दी जाती है। इसके लिए मरीजों को चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉक्टर की सलाह

-डाइट में पानी और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।

-त्वचा पर रसायनयुक्त साबुन और क्रीम का उपयोग कम करें।

- बच्चों और बुजुर्गों की त्वचा पर विशेष ध्यान दें।

- दिन में 2-3 बार अच्छी क्वालिटी का चिकनाई युक्त लोशन लगाएं।

- गुनगुने पानी से ही नहाएं, ज्यादा गर्म पानी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें