पौथिया। गांव की सब्जी मंडी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय रामलीला का पहला दिन धूमधाम से संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान बंधना सचान और प्रधान प्रतिनिधि आशीष सचान ने रामायण तथा राम-लक्ष्मण की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पहले दिन कलाकारों ने राजा दशरथ द्वारा राम का राज्याभिषेक, कैकेयी द्वारा दो वरदान मांगने तथा राम के 14 वर्ष के वनवास का मार्मिक चित्रण किया। पिता की आज्ञा पालन करते हुए राम, सीता और लक्ष्मण वन गमन के लिए प्रस्थान हो गए। छतरपुर से आई पलक ने संगीत, भजन और नृत्य से समां बांध दिया। मुख्य कलाकारों में राम की भूमिका सत्यम द्विवेदी (कन्नौज), लक्ष्मण-राहुल तिवारी (कानपुर), दशरथ-अशोक पांडेय (कानपुर), कौमिक-छुट्टन पांडेय (कानपुर), व्यास कानपुर के शौर्य तिवारी रहे। इस अवसर पर संजय दीक्षित, पप्पू तिवारी, धर्मेंद्र सचान, पीयूष शुक्ला, शिवेंद्र श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव दीक्षित सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।