महोबा। प्रदेश सरकार द्वारा जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत मोचीगिरी व गौरा स्टोन हस्तशिल्प के 25-25 प्रशिक्षार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया। टूल किट में 5 हजार की लागत के सामान प्रशिक्षार्थियों को उपलब्ध कराए गए। योजना के तहत टूल किट पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
गौरतलब है कि उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ द्वारा आधा सैकड़ा लाभार्थियों को पहले ही छह दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कराया जा चुका है, जिसमें उन्हें काम करने की बारीकियां बताई गई। हस्तशिल्प व मोचीगिरी का काम करने वाले किट दिए जाने को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाधिकारी सहदेव और भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया।
कार्यक्रम में गौरा स्टोन हस्तशिल्प के प्रशिक्षार्थी रामदास, चन्द्रपाल, सुशील, कालीदीन, गोपीचंद्र, जयप्रकाश, प्रहलाद, रमेश कुमार, संतोष, लक्ष्मण, ग्यासीलाल, रामपाल, श्यामलाल, अर्जुन सिंह, मुन्नालाल, फिरोज, हजरत अली, अहमद बख्स, सुल्तान, रमजान, जयपाल, भुमानीदीन, राकेश और मोचीगिरी के विकास कुमार, भारत, सुनील कुमार, भानु प्रताप, राजेश कुमार, दयाशंकर, कैलाशचंद्र, मूलचंद्र, पप्पू, राजेंद्र कुमार, पीर बख्स, बृृजेंद्र, प्रकाश, कैलाशचंद्र, नंदराम, राजू प्रसाद, सुशील, मातादीन, विंद्रावन, डालचंद्र, मेवालाल, लक्ष्मीप्रसाद, रामस्वरूप, उमाचरन, रोहित को टूलकिट दी गई। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग सतगुरु प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जेएस कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग राजेद्र कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।