फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सात में से तीन ब्लॉकों से आए आवेदन, चार ब्लॉक फिसड्डी

Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हर गांव से बस सेवा संचालन के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की शुरूआत की गई है। निजी बसों को रोडवेज निगम से अनुबंधित कर संचालन कराए जाने का प्रस्ताव है। बस स्वामियों के लिए 28 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई, लेकिन निर्धारित तिथि तक जिले के सात ब्लॉकों के सापेक्ष मात्र तीन ब्लॉकों से कुल नौ आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों को रोडवेज की अनुबंधित बसों से जोड़कर यात्रियों के सफर को सुगम बनाना है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कम से कम दो बसों का संचालन किया जाना है।

हमीरपुर डिपो के एआरएम आरपी साहू ने बताया कि योजना के तहत निजी बसों को निगम से अनुबंधित कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में उनके संचालन की योजना है। अभी तक राठ, मौदहा और मुस्करा ब्लॉक से नौ आवेदन आए हैं। जबकि कुरारा, सुमेरपुर, सरीला और गोहांड से एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। शासन स्तर से आवेदन की तिथि बढ़ेगी तो सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें