हमीरपुर। शनिवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में नदेहरा निवासी रोशनी (25) डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार मौजूदा वर्ष में अब तक कुल 34 डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें 14 ऐसे मरीज हैं जो बाहर रहते हैं और बीमार होने पर जिले में इलाज कराने आए। कुल दो मरीजों की मौत हो चुकी है। पांच मरीज बाहर रेफर किए गए जबकि शेष का जिले के अस्पतालों में इलाज किया गया।
उधर, जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का भवन बनकर तैैयार हो गया है। साथ ही हाईटेक मशीनें भी इंस्टॉल कर ली गई है। लेकिन अभी तक शासन से लाइसेंस मिलने का इंतजार है। जिला अस्पताल मे सिर्फ डेंगू वार्ड बना दिया गया है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महेंद्र के अनुसार लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही लाइसेंस जारी होगा। जिसके बाद यूनिट का संचालन शुरू किया जाएगा। (संवाद)