फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को अन्ना न छोड़ने पर सहमति

Fri, 29 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जानवरों का झुंड - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों से निजात पाने के लिए सुमेरपुर विकासखंड के पौथिया गांव में प्रधान की अगुवाई में पशुपालकों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पशुपालक मवेशियों को अन्ना नहीं छोड़ेंगे। यदि कोई छोड़ता है तो सामूहिक रूप से ऐसे पशुपालक के खिलाफ थाने में सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


पौथिया गांव के प्रधान आनंद अशोक सचान की अगुवाई में गुरुवार को सब्जी मंडी स्थल में पशुपालकों की बैठक में कहा गया कि अन्ना मवेशियों से छुटकारा पाने के लिए खुद आगे आकर पहल करनी होगी। तभी खेतों में खड़ी फसलें अन्ना मवेशियों से बच सकेंगी। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि लोग अपने मवेशियों को बांध कर रखेंगे।

जो पशुपालक समझाने के बाद भी नहीं मानेगा तो सभी लोग सामूहिक रूप से पुलिस में शिकायत करेंगे। इसके साथ ही अन्ना छोड़ने वाले पशुपालकों की निगरानी के लिए भी एक समिति भी बनाने का प्रस्ताव आया।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि यह अभियान अगर उनके गांव में सफल हो जाता है तो इसे अगल-बगल के गांवों के लोगों को समझाकर मवेशियों को अन्ना न करने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवप्रकाश, संजय सैनी, नितिन सचान, परशुराम, अरविंद सिंह, बृजेश, रामकरण, अधीर सचान, जगमोहन, रामपाल यादव, छोटे, अभय सिंह, सभाजीत, विंदाप्रसाद, रामसेवक, संतोष परिहार, कल्लू परिहार, योगेंद्र सचान, जयराम, पीयूष, सुशील, बसंतलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें