फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पिता की डांट से नाराज युवक ने लगाई आग

Tue, 28 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पिता की डांट से नाराज युवक ने सोमवार को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। बेटे को बचाने में पिता भी झुलस गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी मानसिंह ने बताया कि उनका बेटा रमेश (18) सोमवार को सड़क पर लघुशंका कर रहा था। इस पर उन्होंने बेटे को डांट दिया। पिता की डांट इस कदर नागवार गुजरी कि बेटे ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। बेटे को जलता देख वह बचाने पहुंचे। आग बुझाते समय वह भी झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. सुप्रिया पटेल ने बताया कि युवक 77 प्रतिशत झुलस गया था। उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया। वहीं, पिता मामूली रूप से झुलसा था, जिसका इलाज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें