राठ। मां गौरी रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने स्वदेशी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन स्वदेशी का है। जिससे अपना देश आत्मनिर्भर बनेगा। स्वदेशी को बढ़ावा देने से रोजगार उत्पन्न होंगे और युवा सक्षम बनेगा। वहीं जिलाध्यक्ष ने चौपरेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सत्यप्रकाश राजपूत, अवधेश पाठक, मनीष गौतम, मीडिया प्रभारी जयशंकर त्रिपाठी आदि रहे।