फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: साथी से मारपीट व लूट से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। साथी के साथ हुई मारपीट व लूट से आक्रोशित नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। कार्रवाई के आश्वासन पर सफाईकर्मी शांत हुए।
विज्ञापन


नगर के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी अरविंद पासवान ने बताया कि नगर पालिका में आउट सोर्स के माध्यम से सफाई कर्मचारी हैं। बुधवार रात 10:30 बजे अन्ना जानवरों की ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे। बताया कि उरई स्टैंड चौराहे पर छह अज्ञात लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की।
आरोप लगाया कि उनकी जेब में पड़े मानदेय के 9 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने सफाई काम ठप कर दिया। कोतवाली व नगर पालिका कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। कोतवाली पुलिस व नगर पालिका ईओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें