फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन व भवन की खरीद में और ढीली होगी जेब

Sun, 24 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश करते अफसर। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनों और भवनों के दाम फिर बढ़ जाएंगे। वार्षिक पुनरीक्षण के तहत प्रस्तावित सर्किल रेट तैयार करने के साथ आम लोगों के लिए सब रजिस्ट्रार सहित अपर जिलाधिकारी कार्यालय में चस्पा किए गए। इन सर्किल रेटों पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि गुजर चुकी है। एक अगस्त से दो से 20 फीसदी सर्किल रेट बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर प्रशासन भूमि व भवनों का रेट पुनरीक्षण करने की तैयारी पूरी कर चुका है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का रेट वहां के बाजारू मूल्य का आंकलन करते हुए उसके हिसाब से प्रस्तावित सूची तैयार हुई है। इसके तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मकानों, दुकानों और जमीनों के दाम दो से 20 फीसदी तक बढ़ाना प्रस्तावित है।

फिलहाल जमीनों की खरीद में दाम बढ़ जाने से इसकी मार खरीदारों पर ही पड़ेगी। देखा जाए तो राठ और सरीला तहसील में सर्किल रेट में आंशिक बढ़ोत्तरी की गई है।  मौदहा तहसील में अन्य तहसीलों की अपेक्षा जमीन व भवनों की खरीद में सर्किल रेट ज्यादा बढ़ाया गया है। इ
विज्ञापन


स कस्बे में मलीकुआं से वंशनाला तक निर्धारित सर्किल रेट 15,600 के स्थान पर 18,000 रुपया, नेशनल तिराहे से अरतरा तिराहे तक 14,300 के स्थान पर 17,000, दीवान शहीद बाबा लिंक रोड पर 11 हजार के स्थान पर 13 हजार, नेशनल चौराहे से नेशनल कालेज तक 7,100 के स्थान पर 9,300 रुपये वर्ग मीटर तक  आवासीय रेट बढ़ाए गए हैं।

वहीं मुस्करा में बस स्टैंड से हमीरपुर  रोड मंडी तक 8,200 के स्थान पर 10,200 रुपया, विबांर कस्बे में 4,300 के स्थान पर 7,600 रुपया तक रेट बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है। वहीं मौदहा नगरीय क्षेत्र की खेतीहर जमीन की खरीद पर 16 लाख 62 हजार के स्थान पर 36 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और ग्रामीण क्षेत्रों में छह लाख के स्थान पर नौ लाख रुपये वहीं मुस्करा ग्रामीण क्षेत्र में आठ लाख के  स्थान पर 12 लाख रुपया प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित किया गया है।

हमीरपुर मुख्यालय में लक्ष्मीबाई तिराहे से बेनी प्रसाद रामनारायण पेट्रोल पंप होते हुए कालपी चौराहे तक 9500 के स्थान पर 10500 रुपये, कालपी चौराहा से ईदगाह तक 7500 के स्थान पर 8300 रुपये, यमुना पुल से बेतवा पुल के बीच में 15 हजार के स्थान पर 16 हजार 500 रुपया प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट प्रस्तावित किया है।

सुमेरपुर कस्बे में मंडी से बस स्टैंड तक 10500 के स्थान पर 12 हजार, बस स्टैंड से बैलाही बाजार तक 12 हजार के स्थान पर 13 हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। कुरारा में बेरी मार्ग में 6600 के स्थान पर 7300 रुपया, भौली मार्ग में 5700 के स्थान पर 6300 रुपया, मंडी से खंडविकास कार्यालय तक 7500 के स्थान पर 8300 रुपया प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है।

वहीं खेतीहर जमीन के रेट में जहां सात लाख 20 हजार के स्थान पर आठ लाख किया है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों हमीरपुर, सुमेरपुर, कुरारा शहरी क्षेत्र में 32 लाख के स्थान पर 35 लाख रुपया सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है।
 
एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सर्किल रेट प्रस्तावित करते हुए संबंधित सब रजिस्ट्रार कार्यालयों को भेजी गई हैं। प्रस्तावित रेट आगामी एक अगस्त से प्रभावी होंगे।
विज्ञापन

डा.राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें