फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेटे के साथ गांव जा रही वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के कपसा मार्ग स्थित साईं आश्रम में आयोजित हवन-पूजन और भंडारे में शामिल होने के बाद बेटे के साथ गांव लौट रही वृद्धा की रास्ते में बाइक से गिरकर मौत हो गई। महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी रमरतिया (60) पत्नी घनश्याम बुधवार सुबह बेटे के साथ बाइक से मौदहा कस्बे के मंगीपुरवा मोहल्ला स्थित साईं आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में आई थीं।
विज्ञापन


देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद दोनों भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर वापस गांव लौट रहे थे। रीवन और करहिया गांव के बीच मंडी के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे रमरतिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बाइक से गिरकर महिला की मौत होने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें