फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अमरनाथ यात्री की हालत बिगड़ी, जम्मू में मौत

Sun, 28 Jul 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। अमरनाथ यात्रा में गए कस्बे के एक यात्री की अमरनाथ एवं मां वैष्णो देवी के दर्शन करके जम्मू लौटने के बाद हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे के निवासी पशु आहार व्यापारी कमल गुप्ता (55) अपनी पत्नी छाया गुप्ता के साथ कस्बे के 50 से अधिक अमरनाथ यात्रियों संग दर्शन करने गए थे। कस्बे के अमरनाथ यात्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि सभी लोग 17 जुलाई को कानपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। अमरनाथ गुफा एवं मां वैष्णो देवी के दर्शन के उपरांत 25 जुलाई को लौट रहे थे।
जम्मू रेलवे स्टेशन में अचानक कमल की हालत बिगड़ गई। उन्हें जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 27 जुलाई को सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी शव लेकर वापस कस्बे के लिए रवाना हो चुकी है। वह अपने पीछे पत्नी छाया गुप्ता, पुत्र ऋषि गुप्ता, पुत्री आंचल को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। शव रविवार को कस्बे में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें