फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पटरी दुकानदारों को हटाने से पहले की जाए वैकल्पिक व्यवस्था

Sat, 09 May 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्ष अरुण अग्रवाल शुक्रवार दोपहर हमीरपुर पहुंचे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पटरी दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जाता है। उन्हें हटाने के पहले उनकी वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए। आंधी-बारिश से प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौदहा क्षेत्र में आंधी और बारिश से कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, इससे छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ है। प्रशासन को स्थलीय निरीक्षण कराकर प्रभावित दुकानदारों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए। कहा कि बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों, मॉल और बड़े प्रतिष्ठानों पर लगने वाला टैक्स भारतीय व्यापारियों के बराबर किया जाना चाहिए। ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर कम टैक्स होने से सामान सस्ता बिक रहा है, इससे स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सरकार को इस व्यवस्था में सुधार करना चाहिए और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें