कबरई (महोबा)। शनिवार को कुनेहटा तिराहे पर हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ। एक डंपर चालक और बिजली मिस्त्री के बीच मारपीट हो गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
प्रयागराज निवासी बिजली मिस्त्री सर्वेश पांडेय सब्जी खरीद रहा था। तभी एक डंपर चालक लगातार हॉर्न बजाने लगा। सर्वेश ने हॉर्न बजाने से मना किया और नाराजगी जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट में डंपर चालक के साथी भी शामिल थे। पुलिस मौके पर पहुंची और सर्वेश को अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। सर्वेश पांडेय, डंपर चालक हेतराम और उसके भाई ज्ञान सिंह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।