फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पढ़ाई के साथ खेलकूद व नृत्य-संगीत पर रहेगा जोर

Mon, 28 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र में पढ़ाई के साथ खेलकूद और नृत्य संगीत पर जोर दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए हर शनिवार को नृत्य-संगीत, वादन, नाटक, चित्रकला, रंगोली, वॉलीबाल, क्रिकेट, हॉकी, वाद-विवाद व सुलेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को जिले स्तर पर भेजा जाएगा। जिले और राज्य स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालयों में साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिए जा रहा है। हर माह प्रथम शनिवार को नृत्य, गीत, वादन, नाटक, चित्रकला और रंगोली का आयोजन किया जाएगा। दूसरे शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। बच्चों को वॉलीबाल समेत अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
तीसरे शनिवार को साहित्यिक गतिविधियों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत निबंध लेखन, भाषण, वाद विवाद, सुलेख आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चौथे शनिवार को किशोर संसद समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही महापुरुषों की जयंती पर उनके जीवन व योगदान विषय पर चर्चा होगी। महापुरुषों के जीवन पर निबंध, पोस्टर और वाद विवाद प्रतियोगिता कराई जाएंगी।
विज्ञापन



- नए सत्र में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रधानाचायों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। - महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें