फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बीज मिनीकिट वितरण में धांधली का आरोप, किसानों ने किया हंगामा

Tue, 14 Oct 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। राजकीय बीज भंडार में सोमवार को बीज मिनीकिट वितरण में धांधली का आरोप लगा किसानों ने हंगामा किया। आरोप है कि निशुल्क बीज के साथ किसानों को 350 रुपये का कीटनाशक जबरन लेने के लिए विवश किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हंगामा कर रहे किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

शासन ने रबी फसलों की बोआई के लिए मटर, मसूर, चना, सरसों के मिनीकिट निशुल्क वितरण के लिए भेजे हैं। इनका वितरण ऑनलाइन आवेदन के बाद किसानों को किया जाना है। सोमवार को राजकीय बीज भंडार सुमेरपुर में पौथिया की किसान दया तिवारी, विदोखर के मोहित सिंह, भोला सिंह, पारा रैपुरा के ज्ञान प्रकाश, पंधरी के माहेश्वरी, देवगांव के छोटेलाल, पंधरी के नरेंद्र शुक्ला बीज लेने पहुंचे। किसानों का आरोप है कि बीज गोदाम प्रभारी अनूप कुमार पर बीज वितरण में भेदभाव कर रहे हैं।
बीज निशुल्क दिया जा रहा है। लेकिन साथ में 350 रुपये का कीटनाशक जबरिया दिया जा रहा है। वह सुबह से लाइन में लगे हैं लेकिन प्रभारी चेहरे देख देखकर वितरण कर रहे है। बीज गोदाम प्रभारी अनूप कुमार ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि सूची बनाकर वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें