फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्कूल से बच्चे का नाम काटने का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। प्रधानाध्यापिका पर बीएसए के वेतन रोके जाने की कार्रवाई का कोई फर्क नहीं पड़ा। हमेशा की तरह सोमवार को भी वह आधा घंटा देरी से विद्यालय पहुंचीं। वहीं, एक अभिभावक ने बच्चे का नाम काटकर विद्यालय से भाग देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अवनी गुप्ता की मनमानी के चलते शिक्षण कार्य सहित एमडीएम प्रभावित है। छात्र-छात्राओं ने मिडडे-मील में फल और दूध न बांटे जाने का भी आरोप लगाया था। मामले में बीएसए ने वेतन रोके जाने की कार्रवाई की थी। सोमवार सुबह विद्यालय निर्धारित समय से 18 मिनट देरी से खोला गया।
कस्बा के चार थोक निवासी शरीफ मोहम्मद अपने बच्चे का नाम लिखवाने स्कूल पहुंचे। बताया कि उनके तीन बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। इनमें से बेटे श्यामबाबू का नाम प्रधानाध्यापिका ने काट दिया है। एक माह से बेटे को स्कूल में पढ़ने नहीं दिया जा रहा है। बेटे का नाम लिखवाने के लिए स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं। मामले में प्रधानाध्यापिका ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। बीएसए आलोक सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय समय पर किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें