फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बस में यात्री से मारपीट, मोबाइल व सोने की अंगूठी छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुस्करा थाने में यात्री ने शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुस्करा (हमीरपुर)। नई दिल्ली जाने वाली बस में सफर के दौरान विवाद के बाद चालक और परिचालक द्वारा यात्री के साथ मारपीट कर मोबाइल व सोने की अंगूठी छीनने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने थाना मुस्करा में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप वर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 नवंबर को उसने मुस्करा से नई दिल्ली जाने के लिए एक निजी बस में अपने मित्रों संग चार टिकट बुक कराए थे। शाम करीब छह बजे सभी लोग बस में सवार हुए। इसी दौरान वह किसी कारणवश बस से नीचे उतर गया। उसने दोबारा बस से न उतरने की बात कही, जिसे लेकर चालक और परिचालक से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि विवाद के बाद चालक और परिचालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी आंखों पर घूंसे और थप्पड़ मारे गए, जिससे आंखों में गंभीर चोट आई।उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल और सोने की अंगूठी भी छीन ली। थाना प्रभारी निरीक्षक कौशल सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें