मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बाजार वार्ड निवासी वृद्धा चंदनिया ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि बेटे ने इलाज के कागजात बताकर तहसील ले जाकर जमीन के दानपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। महिला का कहना है कि पंचायत में बेटे, बहू और नाती ने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बड़ा बेटा शिवनाथ उसे साथ ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब उसे जबरन ले जाने का झूठा आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।