फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 6.28 करोड़ से होगा तीनों नगर पालिकाओं का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले की तीनों नगर पालिकाओं के विकास कार्यों के लिए 15 वें वित्त आयोग के तहत छह करोड़ 28 लाख रुपये की द्वितीय किस्त शासन ने जारी कर दी है। जिससे तीनों पालिकाओं के रुके हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें टाइड फंड का 3.32 करोड़ व अनटाइड फंड का 2.96 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
जनपद के तीनों नगर पालिकाओं सदर, राठ व मौदहा में कुल 75 वार्ड हैं। इनमें सदर पालिका में करीब एक लाख की आबादी निवासी करती है। नपा राठ में डेढ़ लाख व मौदहा में 60 हजार की आबादी निवास कर रही है। बताते चलें कि इन पालिकाओं में शासन से 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि से विकास कार्य कराए जाते हैं। जिसमें टाइड व अनटाइड फंड से धनराशि मिलती है। पिछले आठ महीने से धनराशि न मिलने से पालिकाओं के विकास कार्य ठप पड़े थे।
विज्ञापन

विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन ने तीनों नगर पालिकाओं के लिए कुल 6.28 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इसमें सदर पालिका के लिए अनटाइड फंड एक करोड़ एक लाख 91 हजार व टाइड फंड एक करोड़ 52 लाख 86608 हजार जारी किया गया है। वहीं राठ पालिका के लिए अनटाइड फंड एक करोड़ 11 लाख 63112 हजार व टाइड फंड एक करोड़ 67 लाख 44668 हजार जारी हुए हैं। जबकि मौदहा पालिका के लिए अनटाइड फंड 82 लाख 87 हजार 920 रुपये व टाइड फंड का 12 लाख 43 हजार 188 रुपये की द्वितीय किस्त जारी कर दी गई है।
-
ये होंगे कार्य
जारी धनराशि से नगर पालिकावार धनराशि उनके खातों में अंतरित की जा रही है। जिससे नगरीय पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन व्यवस्था कराने, फैंसी लाइटें व पोल, इंटरलॉकिंग, रेलिंग, सीसी टीवी कैमरे, नाली नाला निर्माण, आरसीसी निर्माण, सीसी सड़क निर्माण, सुन्दरीकरण कार्य, एलईडी लाइटें, ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन कार्य सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-
शासन से 15वें वित्त आयोग की धनराशि आवंटित हो गई है। जो सभी नगर पालिकाओं को भेजी जा चुकी है। जिससे पालिकाओं को विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि धनराशि का नियमानुसार उपभोग न करने पर कार्यवाही की जाएगी।-
पवन पाठक, सदर एसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें