फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 40 मीटर दौड़ में आरुष प्रथम और रियांश दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी विकासनगर में बुधवार को कक्षा छठी से आठवीं के लिए एथलेटिक्स मीट करवाई गई। इस खेल उत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार और समन्वयक शशि बाला, कंचन लखनपाल की ओर से किया गया। इसमें कक्षा छठी में 40 मीटर दौड़, हर्डल रेस, कक्षा सातवीं में 50 मीटर दौड़, लेमन एंड स्पून रेस, कक्षा आठवीं में 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन



कक्षा छठी की 40 मीटर दौड़ में आरुष कुमार प्रथम, रियांश ने दूसरे और स्टैंजिन दोरजे ने तीसरा स्थान और छात्रा वर्ग में अहाना ठाकुर ने प्रथम, आस्था ने दूसरा, रिधिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठी की लेमन स्पून रेस में अक्षज ने प्रथम, निकुंज द्वितीय और बिवान देव ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, छात्रा वर्ग में पारुल ने प्रथम, उन्नति ने दूसरा और श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं की 50 मीटर रेस में छात्र वर्ग में नव्यायंक प्रथम, विशाल द्वितीय और स्टैंजिन तीसरे स्थान रहा। वहीं, छात्रा वर्ग में रुद्र प्रिया प्रथम, अहाना द्वितीय और पृषा तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ कक्षा सातवीं हर्डल रेस के छात्र वर्ग में अधृत प्रथम, वासु दूसरे और शिवांश तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में साहिबा प्रथम, अहाना द्वितीय और निताशा तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा आठवीं में 60 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रणव शर्मा प्रथम, आरव शर्मा द्वितीय और उज्ज्वल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रज्ञा विशिष्ट प्रथम, अनन्या दूसरे स्थान और आरिका तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा आठवीं की सैक रेस में छात्र वर्ग में तेजस प्रथम, आरव शर्मा द्वितीय और प्रकुल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, छात्रा वर्ग में आद्या प्रथम, अर्पिता दूसरे व सहज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें