फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की हुई बैठक

Mon, 02 Mar 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दीपा तिवारी ने आगामी 8 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन



उन्होंने विप्र समाज के युवाओं के भविष्य पर चिंता जताते हुए कहा कि सवर्ण समाज को संगठित व जागरूक होने की आवश्यकता है, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा। इसके पश्चात महिला प्रकोष्ठ की नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्मिता दीक्षित को ग्राम अध्यक्ष, रागिनी दीक्षित को ग्राम सचिव, आरती दीक्षित को ग्राम उपाध्यक्ष तथा नीतू तिवारी को ग्राम महामंत्री नियुक्त किया गया।



युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालजी पांडेय ने युवा मोर्चा का गठन करते हुए अंकित दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र दीक्षित को जिला सचिव, सिद्धार्थ दीक्षित को ग्राम प्रमुख, सुमित दीक्षित को ब्लॉक महामंत्री तथा निखिल दीक्षित को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन




कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाभैया दीक्षित ने की। बैठक में जिला महामंत्री राखी पांडेय, जिला उपाध्यक्ष वंदना तिवारी, जिला सचिव संतोष पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष बबली मिश्रा, प्रीति अवस्थी, निशा दुबे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें