फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईवे पर घायल मिले आल्हा गायक की मौत

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 10- मृतक आल्हा गायक चंद्रपाल सिंह की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सौंखर मोड़ के पास 14 सितंबर की रात घायल अवस्था में मिले आल्हा गायक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार सुबह सूचना पाकर पहुंचे इकलौते पुत्र ने पिता के शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

महोबा के खन्ना थानाक्षेत्र के मवई खुर्द गांव निवासी चंद्रपाल सिंह (60) कस्बे में चल रहे ऐतिहासिक तीजा महोत्सव में आल्हा गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 14 सितंबर की रात करीब एक बजे वह सौंखर मोड़ के पास हाईवे पर घायल और बेहोशी की हालत में पड़े मिले। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार शाम चंद्रपाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह पुत्र धीरेंद्र सिंह मोर्चरी पहुंचा और शव की शिनाख्त की। धीरेंद्र ने बताया कि पिता आल्हा गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सुमेरपुर आए थे। थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें