फोटो 07 एचएएमपी 14- राठ में अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
राठ। अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के लिए बुधवार को मतदान व मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर अखिल नगायच और महामंत्री पद पर सुरेंद्र राजपूत ने जीत दर्ज की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन सिंह राठौर ने बताया कि अधिवक्ता संघ में 168 पंजीकृत सदस्य हैं। जिनमें से बुधवार को 157 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अखिल नगायच ने 83 मत पाकर जीत दर्ज की। वहीं उनके प्रतिद्वंदी नवल किशोर नगायच को 69 मत मिले। महामंत्री पद पर सुरेंद्र राजपूत ने 88 मत पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी शिवकुमार राजपूत को 69 वोट मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष लतीफ उल्ला खां, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी व अभिमन्यु चौरसिया, सह मंत्री वीरेंद्र कुमार अहिरवार, अवनीश कुमार व देवीदीन राय, कोषाध्यक्ष वारेलाल अहिरवार, वरिष्ठ सदस्य हरनारायन ठगेले, परशुराम अहिरवार, जयनारायन तिवारी, कनिष्ठ सदस्य धनंजय कुमार शुक्ला, मुकीम अहमद, हरवेश कुशवाहा, मनोज वर्मा व संदीप कुमार राजपूत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अरविंद कुमार राजपूत, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार द्विवेदी व मुबारिक अली सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।