पौथिया (हमीरपुर)। बाबा लल्ली निषाद मेमोरियल विद्यालय मोराकांदर में जापान सरकार के उप रक्षामंत्री फ्यूजीमारो सतोशी, पूर्व आईटी मंत्री व यूपी, जापान इकोनामिक, सोशल एंड इंडस्ट्रियल कमेटी के चेयरमैन नाओकाजू ताकेमोतो ने कृषि इंस्टीट्यूट खोले जाने के लिए मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद मौजूद रहे।
जापान के उप रक्षामंत्री ने कहा कि जापान सरकार के सहयोग से कृषि इंस्टीट्यूट विकसित किया जाएगा। वहीं राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि जिले के विकास के लिए जापान सरकार का सहयोग लेकर विकास कराया जाएगा। उप रक्षामंत्री व चेयरमैन ने विद्यालय में अशोक का पौधारोपण किया।
मात्र दस मिनट रुकने के बाद वापस चले गए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, सत्ती दीन प्रजापति, राजेंद्र श्रीवास, चक्रवती शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।