राठ। गेहूं खरीद केंद्र में व्यापारियों का गेहूं न खरीदे जाने की शिकायत पर एसडीएम अशोक यादव ने केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अनियमितता पर नाराजगी जताई। नगर में चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसान गेहूं बेचने के लिए महीनों से इंतजार कर रहे हैं। किसानों की समस्या पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने एसडीएम से शिकायत की। आरोप लगाया केंद्र प्रभारी किसानों से खरीद न कर व्यापारियों को गेहूं खरीदते हैं।
इस पर गुरुवार को एसडीएम अशोक यादव ने नवीन सब्जी मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा ने कहा किसान पुराना गेहूं लेकर आए थे। जिसे खरीदने से मना कर दिया गया है। जिस पर एसडीएम ने सभी किसानों से क्रम से खरीद करने के निर्देश दिए। वहीं मझगवां केंद्र बंद होने की शिकायत पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से बात कर खरीद सुनिश्चित करने को कहा। (संवाद)