फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर हमला, दो नामजद व 50 अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 09 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा एसडीएम न्यायालय में एक अधिवक्ता के ऊपर स्थानीय अधिवक्ताओं व उनके सहयोगियों ने जानलेवा हमलाकर मारपीट की। पीड़ित अधिवक्ता ने इस घटना में एक सोने की चैन व अंगूठी भी छीनने का आरोप लगाया। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर एसपी के आदेश पर स्थानीय कोतवाली में दो को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय के अमन शहीद निवासी आलोक कुमार पुत्र गयाप्रसाद ने मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और दिल्ली के अलावा अन्य न्यायालयों में भी वकालत करते हैं। बताया कि मंगलवार को एक मुकदमे के संबंध में वह एसडीएम मौदहा के यहां गए थे।

मगर उनके विपक्षी अधिवक्ता शफी मोहम्मद व उनके मुवक्किल सहित करीब 40 से 50 लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान उसकी सोने की चैन, एक अंगूठी भी छीन ली। जिससे वह कुछ कर नहीं सके। पीड़ित ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, अधिवक्ता शफी अहमद खां का कहना है कि वह अपने मुवक्किल का मुकदमा कर रहे थे। उस मुकदमे में तहसीलदार के आदेश के विरुद्ध एसडीएम न्यायालय से स्टे ले लिया था। इसी को लेकर अधिवक्ता ने विवाद किया। उन्होंने मारपीट और लूट जैसी किसी भी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें