हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के पंधरी गांव निवासी रावेंद्र सिंह यादव का असिस्टेंट प्रोफेसर पर चयन हो गया है।
रामप्रकाश यादव के पुत्र रावेन्द्र सिंह यादव का इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। रावेंद्र यादव को बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी में नियुक्ति हुई है। वर्तमान में वह इतिहास विषय से नेट/जेआरएफ व लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी में अध्ययनरत है। उसके चयन पर दोस्तों व रिश्तेदारों ने बधाई दी है।