हमीरपुर। अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों से डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम ने बस स्टैंड से लेकर जेल रोड तक सड़क किनारे फुटपाथ किए गए अतिक्रमण को हटवाया। एसडीएम ने बताया कि आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था साथ ही जाम की स्थिति रहती थी। इसी को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान पुलिस बल और नगर पालिका की टीम भी मौजूद रही। अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वह दोबारा फुटपाथ पर अतिक्रमण न फैलाएं अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हलचल मची रही तथा कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटा लिया।