फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एडीएम को मंदिर के चारों ओर मिला जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा गांव के औचक निरीक्षण में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार ने कई अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जलभराव, मतदाता सूची पुनरीक्षण और फसल मुआवजा वितरण में तय समय सीमा का पालन न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं और पाथा माई मंदिर के आसपास कीचड़ व जलभराव मिला। एडीएम ने ग्राम प्रधान और सचिव को तुरंत सफाई व जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। लक्ष्मी चंद पालीवाल इंटर कॉलेज में बीएलओ शिविर का भी निरीक्षण किया गया। यहां नए मतदाता जोड़ने की धीमी प्रक्रिया और गांव में प्रचार की कमी पर असंतोष जताया गया। एडीएम ने बीएलओ को योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
किसानों की फसल मुआवजे संबंधी शिकायत पर लेखपाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 600 किसानों की फीडिंग हो चुकी है लेकिन केवल 150 किसानों के खातों में ही मुआवजा पहुंचा है। इस दाैरान किसानों ने बंद पड़े पोर्टल को फिर से खुलवाने की मांग की। यहां पर शुभकरण सिंह परिहार, रिपुदमन सिंह और अरविंद कुमार पालीवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें