फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरारा कोतवाली का एडीजी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा-भरुआसुमेरपुर। एडीजी प्रयागराज जोन ने कुरारा थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर साफ-सफाई का अवलोकन किया। कंटेनमेंट जोन के बारे में जानकारी ली। कहा कि यह भ्रमण त्योहारों के साथ पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के शिलान्यास पूजन के मद्देनजर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली का अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने अभिलेखों के रखरखाव को देखा। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों की सूची को चस्पा करने के निर्देश दिए। मालखाने का निरीक्षण कर हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर व अन्य सामान कर्मियों को आवंटित करने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस कक्ष के निरीक्षण में फीडिंग संबंधी जानकारी ली भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीजी ने थाने के समीप कार रोककर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाईवे के बाजार को भी देखा। थाने की साफ सफाई साफ सफाई से संतुष्ट दिखे। कस्बे के कंटेनमेंट जोन के बारे में थानाध्यक्ष से जानकारी ले संक्रमण से बचाव पर विशेष सावधानी बरतने को कहा। पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन, विशेष चेकिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। एसपी श्लोक कुमार, एएसपी, सीओ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें