फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गणना पत्रक न बांटने पर नौ बीएलओ पर होगी कार्रवाई

Sun, 09 Nov 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 13- गणना पत्रक का वितरण कराते तहसीलदार।  सूचना विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाह बीएलओ के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अख्तियार किए है। तहसीलदार सरीला ने क्षेत्र में गणना प्रपत्र न बांटने वाले नौ बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


तहसील सरीला क्षेत्र के अंतर्गत 149 बूथों में से 141 बूथों पर गणना पत्रक का वितरण किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार सरीला राममोहन कुशवाहा ने बूथ संख्या 93 के बीएलओ कपिल कुमार और बूथ संख्या 68 के बीएलओ सुशील कुमार के साथ मौके पर जाकर गणना पत्रक वितरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुल 1,37,003 मतदाताओं के सापेक्ष अब तक 74 हजार से अधिक मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
तहसीलदार सरीला ने बताया कि बेंदा डांडा के बीएलओ मिथुन भारती, भेड़ी डांडा के राजेश कुमार, गजेन्द्र कुपरा के उपेंद्र कुमार, बंगरा के करीम, सरीला के शीलेंद्र कुमार, पुरैनी के सुखदेव, उपहरका के महेंद्र कुमार और वीरा के आशीष कुमार ने क्षेत्र में गणना पत्रक वितरण नहीं किए। इस पर सभी नौ बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित खंड शिक्षाधिकारी सरीला व गोहांड को पत्र भेजा गया। बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न करने पर इन बीएलओ के विरुद्ध निर्वाचन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें