हमीरपुर। यातायात टीम ने थाना सुमेरपुर क्षेत्र के फैक्टरी एरिया में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों को सुरक्षित पार्किंग, यातायात नियमों और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले चालकों तथा बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।