मौदहा। भैंस्ता निवासी मलखान (45) शनिवार को सुमेरपुर फैक्ट्री से ड्यूटी कर साइकिल से गांव जा रहे थे। चांद भट्ठा के पास बाइक सवार दीपक (20) आदर्श ने टक्कर मार दी। हादसे में मलखान व बाइक सवार दीपक, एकता (22), सुनीता (40) घायल हो गईं।
सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मलखान व एकता को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।