राठ। छानी बांध में खेलते समय एक 10 वर्षीय बालक कुएं में गिर गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छानीबांध निवासी शिवरतन ने बताया उसके मकान के पास कुंआ है।
मंगलवार शाम उसका पुत्र दशाराम (10) खेल रहा था। तभी अचानक कुएं में जा गिरा। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उसे कुएं से बाहर निकाल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर डीएस वर्मा ने उसे बता दिया। संवाद