फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित डंपर सामने से आ रहे ट्रक में घुसा, लगा जाम

विज्ञापन
शहर के यमुना पुल के पास हाईवे पर भिड़े ट्रक व डंपर। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। यमुना पुल के पास ब्रेकर पर तेज रफ्तार डंपर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को निकाल अस्पताल पहुंचाया। जबकि डंपर में सवार दो खलासी मामूली चुटहिल हैं। ट्रक को क्रेन से सड़क किनारे किया गया। इससे करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तीन बजे कानपुर देहात के पुखरायां कोतवाली क्षेत्र के छटेनी गांव निवासी चालक वसीम (20) अपने साथी रोहित (18) पुत्र हीरालाल निवासी जलालपुर व रोहिल (19) पुत्र भूरा खां निवासी छटेनी के साथ महोबा जा रहे थे।
चालक डंपर को तेज रफ्तार में चला रहा था। यमुना पुल पार करते ही सड़क में बने ब्रेकर पर डंपर अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा। दुर्घटना में चालक फंस गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल श्मामप्रताप पटेल व यातायात प्रभारी अरविंद मिश्रा ने क्रेन से डंपर को हटवाया और यातायात बहाल किया। आधे घंटे के जाम में वाहनों की लंबी लाइन लग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें