फोटो 04 एचएएमपी 19 कलक्ट्रेट में पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
हमीरपुर। लखनऊ में राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के सामने भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौपा। कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर कुुलपति संजय कुमार का पुतला फूंका गया। इस दौरान लाठीचार्ज के लिए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दोपहर में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए,जहां कार्यकर्ताओं ने कुलपति व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला संयोजक आलोक श्रीवास ने कहा कि जिस तरह पुलिस ने छात्रों और कार्यकर्ताओं को जमीन पर गिराकर पीटा, मानो पुलिस की तैयारी पहले से ही हो। पूर्णिमा ने बताया कि कल जो निर्दोष छात्रों एवं अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ हुआ वह बहुत ही निंदनीय है।