फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शॉर्ट सर्किट से किराना व्यापारी का गोदाम राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के बांकी मार्ग में शॉर्ट सर्किट से किराना व्यापारी के गोदाम में आग लग गई। इससे 10 लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
विज्ञापन

नदेहरा गांव निवासी प्रेमबाबू अनुरागी कस्बे के बांकी मार्ग पर दुकान एवं गोदाम लेकर थोक व्यापार करते हैं। बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे दुकान बंद करके गांव में चल रहे उर्स मेला देखने गए थे। रात में गांव में ही रुका रहा। सुबह टहलने निकले कस्बा वासियों ने उसे फोन कर गोदाम में आग लगने की सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। कहा कि करीब 10 लाख का सामान राख हो गया है। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें