फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आरएम के निरीक्षण में मिली खामियां, सात दिन में व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। परिवहन निगम की बसों में खिड़की के शीशे गायब हैं सुरक्षा उपकरण भी मौजूद नहीं हैं। अनफिट बसों से मुसाफिरों की जान खतरे में है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में बसें खटारा...हादसा हुआ तो जिंदगी न मिलेगी दोबारा शीर्षक से प्रमु्खता से खबर से प्रकाशित हुई तो अफसर हरकत में आए। आरएम, एआरएम ने निरीक्षण कर सात दिन में व्यवस्था दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा संदीप अग्रवाल और सेवा प्रबंधक वीके सिंह दोपहर एक बजे बस अड्डे पहुंचकर एआरएम अकील अहमद खान के साथ बस अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें बसों में शीशे न होना, अग्निशमन यंत्र एक्सपायर होने, रिफलेक्टर और फाग लाइट न लगे होेने की कमियां पाईं। कमियों को दूर करने के लिए वर्कशाप पहुंचकर बसों के संचालन की जानकारी।
आरएम ने बताया कि सात बिंदुओं पर बसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डिपो की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। एआएम अकील अहमद खान ने बताया कि दो बसों के इंजन के पार्ट्स न मिलने पर खड़ी हैं जिसको लेकर सेवा प्रबंधक ने बांदा से पार्ट्स भेजने की बात कही है। जिन बसों में शीशे नहीं है उनकी डिमांड की गई है।
विज्ञापन

------------------------
पहले काम करें पूरा, फिर छुट्टी
- निरीक्षण पर आए आरएम संदीप अग्रवाल ने डिपो की केंद्र प्रभारी लता देवी से पूछा कि कितनी गाड़ियों में रि-फलेक्टर लगे हैं, किन बसों के शीशे टूटे हैं। इन सब की वह जानकारी नहीं दे सकी। केंद्र प्रभारी अधिकारी ने आरएम के बाहर निकलने पर उनसे कहा कि साहब उनकी छुट्टियां बकाया है दिलवा दीजिए, जिस पर उन्होंने कहा कि पहले काम पूरा करिए फिर छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें