फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवती ने पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुस्करा कस्बे के छह थोक विश्नोई पट्टी में बुधवार रात अपने घर में युवती ने पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना के पीछे अज्ञात कारण बताए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कस्बा के छह थोक विश्नोई पट्टी निवासी मलखान उर्फ हलकुट्टा पासवान ने बताया कि बुधवार को वह एक शादी में बैंड बजाने गया था। पत्नी भी नजदीकी रिश्तेदार की शादी में गई हुई थी। घर पर उनकी बेटी प्रियांशी (18) अकेली थी। गुरुवार सुबह पत्नी लौटी तो घर का बाहर का दरवाजा बिना कुंडी के बंद मिला।

अंदर जाकर देखा तो प्रियांशी कमरे के पंखे से साड़ी के फंदे में लटकी हुई थी। शोर सुन पड़ोसी दौड़े और पुलिस को सूचना दी। थाना उपनिरीक्षक सुदेश सिंह व फील्ड यूनिट ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। फील्ड यूनिट ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। उपनिरीक्षक सुदेश सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की लिखित सूचना पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें