फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे के मटेहना मोहल्ले में रविवार रात युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर जान दे दी। मटेहना मोहल्ला निवासी अनुज (28) पुत्र कामता प्रसाद ने रविवार रात करीब 11 बजे कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन फंदे से उतारकर उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अनुज की मौत से उसकी पत्नी, बेटे और बेटी का रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच हो रही है। पिता युवक के फंदा लगाने का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें