भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के अमिलिया थोक में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह लंबे समय से बीमार थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमिलिया थोक निवासी प्रेमदास अनुरागी की पत्नी दुलारी (50) ने शुक्रवार की दोपहर घर के अंदर फांसी लगा ली। छोटे पुत्र प्रमोद कुमार ने मां को फंदे से लटकता देखा तो शोर मचा दिया। जिससे घर के बाहर बैठा बड़ा पुत्र नागेश, बहन प्रियंका ने मां को फंसे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पति प्रेमदास बाजार गया हुआ था। मृतका के पुत्र नागेश ने बताया कि शुक्रवार को बहन प्रियंका को देखने महोबा जनपद के बेलाताल से मेहमान आने वाले थे। उन्हीं की व्यवस्था के लिए पिता बाजार गए थे। उसी समय मां ने फांसी लगा ली। पुत्र ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थी। उनका उपचार भी कराया जा रहा था। मृतका के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र नागेश तथा पुत्री प्रभा की शादी हो चुकी है। पुत्र भोला, प्रमोद, पुत्री प्रियंका अविवाहित हैं।