फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छुट्टी पर घर जा रही महिला आरक्षी से मारपीट

Wed, 12 Mar 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। छुट्टी में गांव जा रही बाइक सवार महिला आरक्षी रश्मि यादव व उसके भाई के साथ मंगलवार रात करीब 10 बजे मुंडेरा बस स्टैंड में शराबियों ने जमकर अभद्रता व मारपीट की। घटना में महिला आरक्षी की सोने की चेन छीना झपटी में गिर गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने आरोपियों को हिरासत में लेने को हिरासत में लेने की कोशिश की। लेकिन महिलाओं के भिड़ जाने के बाद पुलिस बैकफुट में आ गई और बगैर किसी गिरफ्तारी के लौट आई। महिला आरक्षी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि रास्ते में बाइक खड़ी थी। हटाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला आरक्षी लखनऊ जिले में तैनात है। छुट्टी लेकर भाई पवन के साथ बाइक से अपने घर से सिसोलर जा रही थी। तभी विवाद हो गया था। तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें