फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बंदरों के झुंड ने हमला कर चार लोगों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुभाष बाजार वार्ड 17 में शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे बंदरों के झुंड ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल सीमा पुरवार, निधि पुरवार सहित चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के लगातार हमलों से गलियों और बाजारों में आना-जाना मुश्किल हो गया है, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आक्रोशित निवासियों ने प्रशासन पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और बंदरों को जल्द पकड़कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें